फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP CM Yogi Adityanath in Bhadohi News: inaugurated Carpet Expo Mart Address public meeting in bhadohi

सीएम योगी ने एक्सपो मार्ट से सभी को साधने की कोशिश, बोले-पूर्वजों की धरोहर को हमारी सरकार ने पहचाना

Fri, 01 Jan 2021 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 01 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath in Bhadohi News:  inaugurated Carpet Expo Mart Address public meeting in bhadohi
भदोही: मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

कालीन नगरी भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट सहित करीब 200 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  हमारे पूर्वजों ने हर जिले में कुछ न कुछ धरोहर दी हैं। इसको हमारी सरकार ने पहचाना और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी वर्गों को साधने की कोशिश करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसान, युवा और व्यापारी सबके लिए सरकार कुछ न कुछ कर रही है। कहा कि भदोही में कालीन, मिर्जापुर में पीतल, मेरठ में खेल सामग्री, फिरोजाबाद में कांच के कारोबार को बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

UP CM Yogi Adityanath in Bhadohi News:  inaugurated Carpet Expo Mart Address public meeting in bhadohi
भदोही: कारपेट एक्सपो मार्ट। - फोटो : अमर उजाला।

हाथ के हुनरमंद हस्तशिल्पियों को प्रणाम करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने उत्पाद को बेचने के लिए कहीं और नहीं जाना होगा। अब बाजार ही उनके घर आएगा और उनकी मेहनत का पैसा भी मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एक जिला एक उत्पाद, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों का विकास किया जा रहा है।

कहा कि सूबे में 11 एयरपोर्ट बन रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पूर्ण होने से पूूर्वांचल और पश्चिम यूपी की दूरी घट जाएगी। बताया कि अब तक पौने चार लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है। सरकार के चार साल पूरा होते-होते चार लाख युवाओं को रोजगार मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed