फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM Yogi Adityanath held meeting with BJP workers in Bhadohi

CM Yogi In Bhadohi: सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, अस्पताल का निरीक्षण कर जाना हाल

Mon, 23 Jun 2025 03:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Jun 2025 03:10 PM IST
सार

सीएम योगी के दौरे को लेकर भदोही जिले के पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। ज्ञानपुर नगर में प्रवेश के सभी रास्ते बंद किए गए हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath held meeting with BJP workers in Bhadohi
भदोही में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भदोही पहुंचे। एक बजकर 44 मिनट पर उनका हेलीकॉफ्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर लैंड हुआ। जहां मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी आरपी सिंह के साथ डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक समेत जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


हेलीपैड से उतरने के बाद सीएम सीधे पुलिस लाइन सभागार में पहुंचे। जहां पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू हुई। यहां आधे घंटे बैठक करने के बाद कार से ही सीएम मुख्यालय के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन




जहां 11 शय्या के क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण करने के उपरांत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस ने ज्ञानपुर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है। वहीं जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने लगाया रूद्राक्ष का पौधा, अस्पताल का निरीक्षण किए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पदाधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने जिले की नब्ज टटोली। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सीएम को जिले की समस्याओं के बारे में बताया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। बैठक के बाद सीएम योगी सीधे मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय पर उन्होंने रूद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण संबंधी जानकारी ली। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed