फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cloudy throughout the day, chances of rain today

Bhadohi News: दिन भर छाए रहे बादल, आज बारिश के आसार

Tue, 27 Feb 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, chances of rain today
ज्ञानपुर। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव हुआ है। सोमवार को दिन भर आसमान में बादल मंडराते रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने का अंदेशा जताया है और किसानों को सचेत किया है। बारिश से तिलहन को नुकसान हो सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते जिला अस्पताल में 739 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

फरवरी माह में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। धूप, बारिश, बादल और सर्द हवाएं पूरे महीने चलती रहीं। बरसात ने खेती को भी प्रभावित किया तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। सोमवार को भी मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से धुंध छाई रही और दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का अंदेशा व्यक्त किया है। दूसरी तरफ इस तरह के मौसम में चिकित्सक मरीजों व तीमरदारों को सजग रहने की नसीहत भी दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि 27 फरवरी को जिले में बारिश होने की आशंका है। किसान सजगता रखें, सरसों की कटी हुई फसल को छायादार स्थान पर ढंक कर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed