फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cloudy rain, water on roads

झूम के बरसे मेघ, सड़कों पर लगा पानी

Wed, 17 Jun 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Cloudy rain, water on roads
बुधवार को अपराह्न में हो रही बारिश के बीच भीगते हुए जाते लोग। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बरसात हुई। तकरीबन एक घंटे की बारिश में निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे किसानों के चेहरे खिल गए, मगर नगरी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया। कच्ची सड़कें नारकीय हो गईं। उन पर चलना दूभर हो गया।
विज्ञापन

गत रविवार को बने बदली के मौसम के अगले दिन सोमवार से इंद्रदेव मेहरबान हो गए। पहले दिन एक घंटे की बारिश के बाद नगरीय इलाकों में पानी ही पानी हो गया था। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मोहल्लों में नालियों का पानी सड़क पर बजबजाने लगा था। इसके बाद मंगलवार को भी बारिश हुई और ज्ञानपुर नगर के मुख्य तिराहे पर घुटने तक पानी जमा हो गया। कई दुकानों और बाजार में स्थित घरों की दहलीज तक बारिश का पानी हिलोरे मारने लगा।
विज्ञापन

माना जा रहा था कि कुछ मिनट बारिश और हो जाती हो पानी लोगों के घरों में जरूर चला जाता। बुधवार को फिर बारिश हुई। दोपहर दो बजे के आसपास बारिश हुई। तकरीबन 45 मिनट की बारिश से पुरानी कलेक्ट्रेट, पटेल नगर, सब्जीमंडी, मुख्यालय रोड, नारायण कॉलोनी रोड समेत कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। बारिश के कारण वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे के आसपास फिर बारिश हुई। मौसम के जानकार इस बारिश को मानसून से जोड़कर देख रहे थे। उनका कहना था कि यह मानसूनी बारिश है। यह सिलसिला लगातार बना रहेगा तो धान की खेती करने की तैयारी में जुटे किसानों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed