फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds rained for half an hour, 16.5 mm rain fell

Bhadohi News: आधे घंटे झूमकर बरसे मेघ, 16.5 मिमी हुई बारिश

Sun, 29 Sep 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained for half an hour, 16.5 mm rain fell
तीन दिनों से मेहरबान है मानसून, उमस से मिल राहत
विज्ञापन

चौरी के आहोपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत
विदाई से पहले मानसून कालीन नगरी पर तीन दिनों से मेहरबान है। शनिवार को गरज-चमक के साथ आधे घंटे तेज बारिश हुई। तीनों तहसीलों में आंधे घंटे में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।इससे उमस और गर्मी से लोगों को जहां राहत मिली वहीं निचले इलाकों में जलभराव हो गया। धान की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है। बारिश के बीच चौरी के आहोपुर में बिजली गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई।
अबकी साल उम्मीद के हिसाब से बारिश नहीं हो सकी है। जून, जुलाई और अगस्त में उम्मीद से कम बारिश हुई। उसके बाद तेज धूप और हवाओं के कारण लोग परेशान दिखे। धान की फसल रोपने वाले किसान सिंचाई को लेकर भी परेशान रहे। नहर, नलकूप से लेकर निजी पंपिगसेट के सहारे वह फसलों की सिंचाई करने में जुटे रहे। मानसून अब विदाई की ओर बढ़ चला है, लेकिन जाते-जाते लोगों को भीगो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात, शुक्रवार को दिन में एक-एक घंटे तेज और रिमझिम बारिश हुई। शनिवार को सुबह तेज धूप होने से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला। गरज-चमक के साथ दोपहर करीब दो बजे से तेज बारिश शुरू हुई। सुरियावां, अभिया, मोढ, दुर्गागंज, महजूदा, पाली, अभोली, अर्जुनपुर, गडेरियापुर, ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, महजूदा, भदोही, जंगीगंज, सीतामढ़ी सहित विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों का मार्ग कीचड़युक्त हो गया। जहां आवागमन के दौरान राहगीरों को दिक्कत हुई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को 24 घंटे में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने 29, 30 सितंबर को बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है।

बिजली गिरने से महिला की मौत
चौरी। बारिश के बीच शनिवार को बिजली गिरने से आहोपुर शांति पाल (35) पत्नी बसंत पाल की मौत हो गई। वह बगीचे में गाय को लेकर गई थी। बारिश शुरू होने से वह पेड़ के नीचे रुक गई। उसी दौरान तेज चमक के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से झुलस गई। परिवार वाले उसे भदोही के एक निजी चिकित्सालय में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र अनिकेत (20) ऋषिकेश (16) विवेक (14) हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed