फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds prevailed throughout the day, melting increased due to wind

दिनभर छाए रहे बादल, हवा चलने से गलन बढ़ी

Wed, 29 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, melting increased due to wind
ज्ञानपुर। मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश से सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। मौसम का बदला मिजाज लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। हालांकि मौसम विभाग बृहस्पतिवार को धूप निकलने की उम्मीद जताई है। यह भी मानना है कि अभी बादलों की मौजूदगी है। बादल छटेंगे तो तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों की ओर से 28 और 29 दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था। सोमवार रात से ही बादल छाए रहने के साथ ही मौसम बदल गया। मंगलवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे सर्दी और बढ़ गई। दिन में बूंदाबांदी के साथ ही सर्द हवाएं भी गलन बढ़ाती रहीं। बुधवार को भी सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से लोग सिक़ुड़े रहे। शहर के ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही , सुरियावां, सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के कई मोहल्लों व बाजारों मेें बुधवार को कीचड़ के चलते पैदल चलना भी मुश्किल का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे के बाद अंधेरा छा गया। शाम को सात बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। गलन और पाले से आलू के लिए झुलसा रोग का खतरा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेष बरनवाल ने बताया कि दो दिन बारिश का रुख रहा। बृहस्पतिवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed