{"_id":"667de7f181099f3635017b24","slug":"clouds-kept-moving-people-kept-looking-at-the-sky-there-was-no-rain-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-113626-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बादल घुमड़ते रहे, लोग आसमान ताकते रहे, नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बादल घुमड़ते रहे, लोग आसमान ताकते रहे, नहीं हुई बारिश
विज्ञापन
भदोही। जिले में लगातार बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। पूरे दिन लोग टकटकी लगाए आसमान की ओर ताकते रहे। बादल छाए रहने से इससे तापमान में कमी जरूर आई है लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है। पिछले चार दिनों में जनपद के विभिन्न कस्बों में कुछ बारिश भी हुई है लेकिन भदोही में बारिश नाम मात्र की ही हुई है। इतनी ही बारिश हुई है कि केवल सड़कें भिग पाई हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी लेकिन भदोही कस्बे में बारिश नहीं हुई। पिछले सप्ताह चिलचिलाती धूप और जबरदस्त गर्मी से लोग बेहाल थे। तभी से लोगों को बारिश का इंतजार था। इस बीच पिछले चार दिनों से जनपद के अन्य कस्बों मे तो कुछ बारिश हुई लेकिन भदोही कस्बे में सड़क भिगोने वाली बारिश से अधिक बूंदे नहीं गिरी। बुधवार को मौसम विभाग ने तुफानी बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी वर्षा की संभावना जताई गई थी लेकिन वर्षा न होने से लोग व्याकुल रहे। बृहस्पतिवार को दिन भर आसमान में बादल घुमड़ते रहे। कुछ बूंदें पड़ी लेकिन बारिश नहीं हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुबह तीखी धूप, शाम को बादल के साथ चलीं ठंडी हवाएं
फोटो - 13
ज्ञानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को उमड़ते-घुमड़ते बादल दगा दे गए। मौसम ठंडा होने से लोगों ने चैन की सांस ली, गर्मी से राहत मिली। निरंतर तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बिजली गुल होते ही रातों की नींद उचट जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही सूर्यदेव आंखे तरने लगे, इससे लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी हुई। लेकिन दोपहर बाद जैसे ही आसमानों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई तो गर्मी एवं उमस से राहत मिली। शाम को ठंडी हवाएं चलीं। सभी को लोग अब बारिश होगी लेकिन बादल ललचा कर चले गए। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद ग्रामीण अंचल की सड़कें कीचड़ में सन गई। जहां से बृहस्पतिवार को गुजरने में लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
कोट
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 25 घंटे किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। बताया शुक्रवार को बादलायुक्त मौसम होने पर बारिश की स्थिति बन सकती है।
सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ, बेजवां,कृषि केंद्र