Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds hovered throughout the day, the temperature in the carpet city dropped by one and a half degrees.

Bhadohi News: दिनभर मंडराए बादल, डेढ़ डिग्री गिरा कालीन नगरी का तापमान

Mon, 27 Oct 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Clouds hovered throughout the day, the temperature in the carpet city dropped by one and a half degrees.
ज्ञानपुर। जिले का मौसम रविवार को एक बार फिर बदला। पूरे दिन आसमान में बादल मंडराते रहे। पुरुवा हवा चलने के कारण और वातावरण में नमी होने से अधिकतम पारा डेढ़ और न्यूनतम एक डिग्री लढुका।
विज्ञापन

अधिकतम 31 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया। अब सुबह शाम सिहरन का अहसास लोगों को होने लगा। यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह माना जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से निरंतर तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक डिग्री तो रविवार को अधिकतम पारा में डेढ़ डिग्री की कमी आई। यानी दो दिनों में तापमान ढाई डिग्री तक गिरा है। पुरुवा हवा में नमी बनी है। इससे लोगों को सुबह ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लोग माॅर्निंग वॉक पर निकलते हैं तो गर्म कपड़ा से शरीर को ढके रहते हैं। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ गए हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अचानक मौसम बदल गया। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed