{"_id":"69753554777533e15300f666","slug":"clouds-hovered-throughout-the-day-the-temperature-dropped-by-seven-degrees-and-the-cold-increased-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-138111-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : प्रायोगिक परीक्षा में भी तैनात रहेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : प्रायोगिक परीक्षा में भी तैनात रहेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
-फरवरी के पहले सप्ताह में होगी परीक्षा, केंद्र निर्धारण का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी। फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली परीक्षा के लिए परिषद ने अभी केंद्र निर्धारण नहीं किया, लेकिन शिक्षा विभाग ने प्रायोगिक परीक्षा में मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में करीब 15 से 16 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में फरवरी के पहले सप्ताह से शुरु होंगी। इसके लिए 60 से 70 केंद्र बनाने की संभावना है। अभी तक परिषद की तरफ से केंद्र तय नहीं हुए हैं। राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों में होने वाली प्रायोगिक परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से हर स्तर का इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार भी सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। एक-एक मजिस्ट्रेट पांच-पांच केंद्रों की निगरानी करेंगे। इस हिसाब से 20 से 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाएगी। बताते चलें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 54 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें इंटर के करीब 24 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसमें प्रायोगिक विषय के करीब 16 हजार परीक्षार्थी ही रहेंगे।
कोट
परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। साथ ही कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की पर नजर रखी जाएगी। 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
अंशुमान, एडीआईओएस