फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds covered the sky, temperature dropped by 1.5 degrees

Bhadohi News: आसमान में बादलों का डेरा, डेढ़ डिग्री कम हुआ तापमान

Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky, temperature dropped by 1.5 degrees
ज्ञानपुर। जनपद में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला है। गत दिनों बारिश होने से मौसम में नमी बरकरार हैं। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिले में बीते चार दिनों से मौसम परिवर्तित हुआ है। बादलों की आवाजाही लगी है, इसी बीच छिटपुट बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों की जमघट रही, सुबह नौ बजे तक धूप नहीं दिखी, इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, हल्की धूप खिली। पूरे दिन पश्चिमी, पूरवा हवाएं गतिमान रही। शाम पांच बजे के बाद ठंडी हवाओं की बयार चली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार दिन का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 किलोमीटर के रफ्तार से हवाएं चली। बताया कि आगामी तीन से चार दिनों में अच्छी बारिश होगी। यह बारिश मानसून बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed