{"_id":"685bf03b31aca0f7a102c0a0","slug":"cleaning-the-thatch-of-the-cattle-shed-became-the-cause-of-the-accident-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मवेशियों की झोपड़ी के छप्पर की सफाई बनी हादसे का कारण, वृद्ध की हुई मौत, घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मवेशियों की झोपड़ी के छप्पर की सफाई बनी हादसे का कारण, वृद्ध की हुई मौत, घर में मातम का माहौल
Wed, 25 Jun 2025 06:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:19 PM IST
सार
मवेशियों के छप्पर की सफाई कर रहे वृद्ध की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पहले वृद्ध सिर के बल गिरे बाद में सीमेंट का छप्पर इनके सिर पर गिर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोईरौना थाना क्षेत्र के बारी गांव में मंगलवार की शाम मवेशियों को रहने के लिए बने छप्पर की सफाई के दौरान नीचे गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पैर फिसलने से वृद्ध सिर के बल नीचे गिरे और उनके सिर पर ही सीमेंट की बनी छप्पर भी गिर गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव निवासी महेन्द्र सिंह (70) किसान हैं। इनका बेटा हेमंत सिंह अपनी पत्नी को लेकर मुंबई रहता है। घर पर वे और उनकी पत्नी ही अकेले रहती हैं। इन्होंने घर के सामने मवेशियों के रखने के लिए सीमेंट के छप्पर वाली झोपड़ी बनाई हैं। छप्पर के ऊपर काफी गंदगी होने पर मंगलवार को वे उसकी सफाई के लिए छप्पर के ऊपर चढ़े हुए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सिर के बल नीचे गिर गए। जैसे ही वे नीचे गिरे उनके सिर पर ही सीमेंट की बनी छप्पर भी गिर गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नीचे गिरे देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही उनका बेटा परिवार के साथ मुंबई से घर के लिए निकला। मृतक को एक बेटा और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।