{"_id":"660b0fee4761862a89064717","slug":"cleaning-of-blocked-drains-on-the-highway-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-110578-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईवे की जाम नालियों की कराई गई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईवे की जाम नालियों की कराई गई सफाई
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज की जाम नालियों की शिकायत मिलते ही हाईवे चीफ इंजीनियर आशुतोष पांडेय सोमवार निरीक्षण किया। टीम को लगाकर नालियों की सफाई कराई। उन्होंने कहा कि कचरा डंप करने के कारण नालियां जाम हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की नालियों के अक्सर जाम रहने की शिकायत मिलती रहती है। औराई, माधोसिंह, जंगीगंज, गिराई, घोसिया समेत दर्जनों जगहों पर हाईवे की नालियां जाम है। जाम नालियों के कारण उसका गंदा पानी सर्विसलेन पर आकर न सिर्फ करोड़ों की सर्विसलेन को बर्बाद कर रहा है, बल्कि ओवरफ्लो नालियां आम लोगों के लिए भी मुसीबत बन गई है। अमर उजाला ने सोमवार के अपने अंक में हाईवे का नाला ओवरफ्लो, भर गया सर्विसलेन पर पानी, चलना दुश्वार शीर्षक के साथ खबर लगाई। खबर का असर रहा कि हाईवे के चीफ इंजीनियर आशुतोष पांडेय ने सोमवार को खुद मोर्चा संभाला।
उन्होंने सीनियर इंजीनियर विपुल चौहान के साथ हाईवे पर जगह-जगह जाम नालियों का निरीक्षण किया और तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था ने ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर औराई, जंगीगंज समेत अन्य जगहों पर नाले की साफ-सफाई कराई। हाईवे चीफ इंजीनियर आशुतोष पांडेय ने बताया कि नाला जाम होने का कारण नाले में अनाश्यक और लापरवाह तरीके से कचरा डंप करना है। इसको लेकर स्थानीय लोगों से बात भी की गई है। इसके समाधान के ठोस उपाय किए जाएंगे।