फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   City's mausoleums and cemeteries buzzing throughout the night

Bhadohi News: रात भर गुलजार रहे नगर के मजार और कब्रिस्तान

Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
City's mausoleums and cemeteries buzzing throughout the night
भदोही। गुनाहों से मगफिरत की रात शब-ए बरात नगर और आसपास के कस्बों में मंगलवार की रात परंपरा और अकीदत से मनाया गया। विभिन्न मस्जिदें, कब्रिस्तान, मजार रात भर गुलजार रहे। लोगों ने घरों के साथ-साथ विभिन्न कब्रिस्तानों और मजार पर पहुंच कर फातिहा पढ़ा, अपने बुजुर्गों की मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ की। इस मौके पर घरों में मीठे पकवान बनाकर लोगों में बांटे गए।शब ए बरात और होलिका दहन एक साथ होने से भले ही पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई थी, लेकिन दोनों ही समुदाय ने समझदारी का परिचय देते हुए अपना-अपना त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शब-ए-बरात पर रात पर 9 बजे तक लोग इबादतगाहों को जाने के लिए तैयार हो गए थे। बहुत से बच्चे भी सफेद कुर्ता पाजामा पहन कर और टोपी लगाकर तैयार हो गए थे। नूरखांपुर, पीरखांपुर, काजीपुर, बंधवा, औराई रोड हनुमान बाग, रेवड़ापरसपुर के कब्रिस्तानों में प्रकाश की व्यवस्था कराई गई थी। लोगों ने कब्रगाहों पर फातिहा पढ़ कर अपने पूर्वजों के लिए मगफिरत मांगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के जानू शहीद, गाजी मियां रौजा सहित विभिन्न मजार प्रांगण में अकीदतमंदों से खचाखच भरी रही। यह दौर सुबह भोर तक चला। शब- ए- बरात के लिए मजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घरों में हलुआ बनाकर फातिहा कराने की परंपरा भी निभाई गई। महिलाओं ने भी घरों पर रह कर कुराने पाक की तिलावत की। शब-ए बरात के लिए नगर पालिका ने साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed