{"_id":"615df7268ebc3e05d03bb4ff","slug":"city-will-be-clean-with-bhadohi-hygiene-program-bhadohi-news-vns615830585","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही हाइजीन कार्यक्रम से स्वच्छ होगा शहर, स्वस्थ होगी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही हाइजीन कार्यक्रम से स्वच्छ होगा शहर, स्वस्थ होगी आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में माडल के रूप में तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। यहां भदोही हाइजीन कार्यक्रम के तहत शहर को सुंदर बनाने और आबादी को स्वस्थ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पांच हजार दुकानों पर व्हाट्सएप नंबर चस्पा किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति गंदगी की तस्वीर इस नंबर पर भेजेगा तो वहां कुछ ही देर के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम पहुंच जाएगी। वहां जरूरत के अनुसार जागरूक करेगी और ज्यादा गड़बड़ी मिलने पर चालान भी करेगी।
चट्टी-चौराहों, होटल-ढाबों व अन्य स्थानों आमतौर पर यहीं देखा जाता है कि दुकानदार या भोजन पकाने वाला व्यक्ति जिस कपड़े का इस्तेमाल करता है वह साफ नहीं रहता। कहने को तो स्वच्छता रखी जाती है, लेकिन कई बार उसी गंदे कपड़े की वजह से समसया उत्पन्न होती है। फल की दुकानों पर तो जिस चाकू से फल काटा जाता है उसे बार-बार एक ही कपड़े से पोंछा जाता है। इस वजह से गंदगी बढ़ने की संभावना होती है। इसी तरह की गंदगी को कम करने और हाइजीन मेंटेन करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने यह पहल की है। इसके तहत लोगों को निजी स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। जब लोग जागरुक होंगे तो स्वच्छता बढ़ेगी और स्वच्छता से आबादी बढ़ेगी।
इनसेट---
प्रतिदिन कुछ दुकानों की कराई जाएगी जांच
भदोही हाइजीन कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशासन ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। इसके तहत दुकानदारों को जागरूक करने पर ज्यादा जोर होगा। जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत दुकानों पर चस्पा व्हाट्सएप नंबर पर दुकान के आस-पास की गंदगी या वहां की लापरवाही की तस्वीर भेजेंगे। प्रतिदिन कुछ दुकानों की जांच की जाएगी। उसमें जहां जरूरत होगी वहां कूड़ादान रखवाया जाएगा। जो दुकानदार नहीं मानेंगे उनका चालान किया जाएगा। बताया कि इस कार्यक्रम के लिए करीब 70 हजार रुपये की डिमांड भी निदेशालय से की गई है।
विज्ञापन
जन-जन के सहयोग और जागरुकता से ही अभियान सफल होगा। भदोही को ऐसा बनाने का लक्ष्य है कि देश का सबसे सुंदर और साफ शहर हो। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 8528928496 जारी किया गया है।
- चंदन पांडेय, जिला अभिहित अधिकारी-भदोही