फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Citizens' anger over unannounced power cuts

अघोषित बिजली कटौती पर नागरिकों का फूटा गुस्सा

Sat, 08 Aug 2020 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Citizens' anger over unannounced power cuts
घोसिया। लगातार अघोषित बिजली कटौती से नागरिकों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। नाराज लोगों ने घोसिया विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मनमानी से सरकार को बेहतर बिजली देने का वादा बेमानी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार भले ही नगरों में बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा करती है लेकिन धरातल पर स्थिति जुदा है। नगर पंचायत घोसियां नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की मनमानी के चलते आए दिन अघोषित कटौती हो रही है। जिससे उमस और गर्मी में मुश्किल से 4-5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बार बार शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि यह समस्या लापरवाह अधिकारियों की देन है। लोगों ने कहा कि प्रदर्शन करने पर अधिकारी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुमार गुप्ता और रूपेश कुमार बरनवाल ने बताया कि इस विषय में अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर, उप खंड अधिकारी गोपीगंज से लापरवाह अधिकारियों की शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि यदि शीघ्र व्यवस्था न सुधरी और मानक अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो शासन को पत्र लिखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सोनू, तौफिक अहमद, अरविंद जायसवाल, राकेश गुप्ता, मोहनलाल सरोज, कृष्ण कुमार, हसरत चौधरी, सरफाज अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed