फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Christmas markets are abuzz with joy and festive colours.

Bhadohi News: क्रिसमस की रौनक से खिले बाजार, खुशियों ने ओढ़ा उत्सव का रंग

Mon, 22 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Christmas markets are abuzz with joy and festive colours.
ज्ञानपुर नगर में सजी सेंटा क्लाज के ड्रेस की दुकान। संवाद
गोपीगंज। क्रिसमस की आहट के साथ बाजारों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। हर ओर लाल, हरे और सफेद रंगों की चमक बिखरी हुई है। दुकानों के बाहर सेंटा क्लाज की टोपी, क्रिसमस ट्री, चमचमाती झालरें और रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को आकर्षित कर रहीं हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान साफ नजर आ रही है। क्रिसमस 25 दिसंबर को है। बाजार में 100 से 1000 रुपये तक के क्रिसमस से जुड़े सामान बिक रहे हैं। ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, भदोही, औराई, चौरी, जंगीगंज आदि बाजार क्रिसमस पर्व को लेकर गुजलार है। दुकानों पर खरीददारी के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे हैं। बाजार में क्रिसमस ड्रेस की धूम है। बच्चों के लिए सेंटा और एल्फ की पोशाक तो युवाओं के लिए स्टाइलिश रेड-व्हाइट ड्रेस और जैकेट खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार क्रिसमस से जुड़े सामान की मांग पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा है। क्रिसमस ट्री, सजावटी गेंदा, घंटियां और घर सजाने का सामान दुकान पर सजा हुआ है। केक और बेकरी की दुकानों में भी चहल-पहल बनी है। प्लेन, चॉकलेट केक और क्रिसमस स्पेशल मिठाइयों की खुशबू से माहौल और भी खुशनुमा हो गया है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे हैं। गोपीगंज के दुकानदार रमेश मोदनवाल ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर दुकान पर 100 से 1000 रुपये के विभिन्न सामान उपलब्ध हैं। क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का अवसर है। लोग सजावट और उपहारों पर खूब खर्च कर रहे हैं। बाजारों की रौनक न केवल व्यापार को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आपसी भाईचारे और उत्सव की भावना को भी मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed