{"_id":"f3e7ffd1eb6c8ce2f76d5bb550b982c8","slug":"choupal-by-villagers-are-aware-dm-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं डीएम-एसपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए गांवों में चौपाल लगाकर डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी अनिल कुमार राय आम ग्रामीणों को न केवल जागरुक कर रहे हैं बल्कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अनैतिक तरीके अपनाने को लेकर आगाह भी कर रहे हैं।
इसी के अंतर्गत रविवार को भदोही ब्लाक क्षेत्र के याकूबपुर ग्राम में चौपाल लगाया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने लोगों को आदर्श आचार संहिता के बारे में बताते हुए स्पष्ट किया की किसी प्रत्याशी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
आम मतदाताओं से कहा कि वे निडर होकर मताधिकार का प्रयोग करें और उनके अधिकार बताए। बताया कि चुनाव में प्रत्याशी 75 हजार रुपये से अधिक खर्च नहीं कर सकता। यदि प्रत्याशी किसी प्रकार से आपको प्रलोभन दे रहा है तो उसके झांसे में न आएं।
विज्ञापन
यह भी कहा कि आम तौर पर सुनने में आता है कि प्रत्याशी वोट के लिए मदिरा और धन बांटते हैं लेकिन इस पर तभी कार्रवाई संभव है जब आम मतदाता ही इस पर सटीक सूचना दें। क्योंकि यह चुनावी प्रथा का घोर उलंघन है।
एसपी अनिल कुमार राय ने कहा कि गांवों की प्रत्येक गतिविधि पर हमारी नजर है। हम झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों को चिह्लित भी कर चुके हैं।
ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होने मतदाताओं से निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग मांगा। बैठक को एसडीएम आशा राम यादव और सीओ एपी सिंह ने भी संबोधित किया। शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव भी हमराहियो संग मौजूद रहे।