फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children's Day: Children organised a fair and displayed their talent in competitions

बाल दिवस : बच्चों ने लगाया मेला, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Sat, 15 Nov 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children's Day: Children organised a fair and displayed their talent in competitions
ज्ञानपुर। बाल दिवस के अवसर पर जिले के कई निजी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने विद्यालयों में खूब मस्ती की। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। गोपीगंज के फूलबाग स्थित डोनिव पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर फैन्सी ड्रेस, वाद विवाद, हिंदी काव्य पाठ आदि आयोजन हुआ। फैंसी ड्रेस में कक्षा नर्सरी से तीन, वाद-विवाद प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में 10 से 12 तक, जूनियर वर्ग में आठ एवं नौ और हिंदी कविता प्रतियोगिता में चार से कक्षा सात के बच्चे शामिल हुए। प्रबंधक रतन शंकर जायसवाल ने बच्चों को जानकारी दी। विजेता बच्चों को शिल्ड, कप, मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश, शिवम पांडेय, मुकेश दुबे, सुशील, अंजू यादव आदि रही। इसी तरह बूनमैक्स पब्लिक स्कूल में सामूहिक प्रार्थना सभा का गायन किया गया। श्यामा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामलखन सचान ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया। पार्वती पब्लिक स्कूल सिंहपुर में हस्तशिल्प, भोजन, कला, खेल स्टाल लगाए गए। कैंब्रिज अकादमी, गोपीगंज में कई प्रतियोगिता आयोजित हुए। केपी मेमोरियल स्कूल सर्रोई में मुख्य अतिथि संस्थापक नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्य वर्षा उपाध्याय के साथ चंद्रशेखर यादव, अमरजीत, कवेंद्र राय, आशीष पांडेय, रिशु आदि रहे। खमरिया के केसी मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रबंधक आदित्य बरनवाल व प्रधानाचार्य गुफराना नजरत ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। लिटिल फ्लावर स्कूल दलपतपुर रोड ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। श्रीमती कृष्णा देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआरी में बच्चों ने भी पं. जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी गीत और कहानियां प्रस्तुत की। मौके पर राम कैलाश, रमेश, शुभम, मोहम्मद नाजिम, सुधा, रंजू, राकेश मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed