फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children will become skilled through skill lab and will learn work

Bhadohi News: स्किल लैब से हुनरमंद होंगे बच्चे, सीखेंगे काम

Fri, 13 Sep 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children will become skilled through skill lab and will learn work
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठ तक के बच्चे बुखार नापने, खाद्य पदार्थों की जांच, मल्टीमीटर का ज्ञान सीखेंगे। बच्चों का यह गुर लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के तहत सिखाएं जाएंगे। इससे वह स्वरोजगार के अवसर सृजित कर सकें। इसके लिए जिले के 14 विद्यालय चयनित किए गए और शासन ने सामग्री खरीद के लिए 28 हजार 770 रुपये की दर से चार लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिया है।
विज्ञापन

कान्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षा के साथ बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्किल डेवलपमेंट की योजना लर्निंग बाई डूइंग चलाई जा रही है। योजना के तहत छात्र -छात्राओं को इंजीनियरिंग एंड वर्कशाप, एनर्जी एंड एंवायरमेंट, एग्रीकल्चर, होम एंड हेल्थ कुल चार बिंदुओं पर जानकारी देने को गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कक्षा छह से लेकर आठ तक के बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए 17 तकनीकी अनुदेशक रखे जाएंगे। चयन के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यह है योजना
ज्ञानपुर। शासन ने लर्निंग बाई डूइंग यानि करके सीखो योजना के तहत बच्चों को स्कूलों में स्थापित होने वाली प्रयोगशालाओं से दक्ष किया जाएगा। इसके लिए कुल 155 टूल्स एवं उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत बच्चों को थर्मामीटर से बुखार नापने, खाद्य पदार्थों की जांच, मल्टीमीटर का ज्ञान, खेती-बागवानी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही खाद्य पदार्थों की रेसिपी, गार्डनिंग एंड नर्सरी, लकड़ी कटिंग, टूल्स सहित अन्य व्यवसायिक गतिविधियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालय में संचालित होंगी गतिविधियां
ज्ञानपुर। ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय जौहरपुर, कंपोजिट विद्यालय भगवास, अभोली ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोकुल पट्टी, कंपोजिट विद्यालय बीरमपुर, औराई के कंपोजिट विद्यालय डभका, द्वारिकापुर, भदोही के कंपोजिट विद्यालय सर्रोई, भुलईपुर, डीघ के कंपोजिट विद्यालय गोधना, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा, सुरियावां के कंपोजिट स्कूल मकनपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरियावां और भदोही नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भदोही और अयोध्यापुरी को चयनित किया गया है।

शिक्षा के साथ बच्चों को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से 14 परिषदीय स्कूलों को लर्निंग बाई डूइंग के तहत प्रशिक्षित जाएगा। चयनित शिक्षक उन्हें व्यवसायिक गतिविधियों में दक्ष करेंगे। योजना का उद्देश्य बच्चों को स्वावलंबन की राह दिखाना है। - भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed