फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children took out flag march, sang patriotic songs

Bhadohi News: चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Children took out flag march, sang patriotic songs
थाना क्षेत्र के चौक रामगरीब कटरा स्थित मां वैष्णो ज्वेलर्स की दुकान से चोर रविवार की रात लाखों के आभूषण व नकदी उड़ा ले गए। कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया था। पीड़ित दुकानदार श्याम सुंदर कौशल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नकदी व आभूषण समेत 10 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निवासी श्याम सुंदर कौशल की चौक स्थित कटरा में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास मां वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वे रात आठ बजे के बाद दुकान बंदकर अशोकनगर स्थित अपने आवास पर चले गए। इस बीच रात में चोरों ने उनके शटर को काटकर अंदर से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह श्याम सुंदर जब अपना दुकान खोलने पहुंचे तो अपने दुकान का शटर कटा देख दंग रह गए। दुकान का ताला खोलकर जब अंदर प्रवेश किया तो अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम सीसीटीवी व डॉग स्क्वायड की मदद से काफी देर तक जांच में जुटी रही। पीड़ित ने कोतवाली को दिए तहरीर में बताया कि चोरों ने उनके दुकान से 35 हजार नकदी, 35 नग सोने की अंगूठी, दो नग सोने का हार, तीन नग सोने की चैन, चार किलो पुरानी चांदी, छह किलो नई चांदी समेत 10 लाख के माल पर हाथ साफ किया है। बताया कि चोरों ने उनके दुकान से कुछ जरूरी कागज भी गायब कर दिए हैं। सीओ भदोही भुवनेश्वर पांडेय ने कहा कि चोरी की जानकारी मिली है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed