फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children took out flag march, sang patriotic songs

Bhadohi News: बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गाए देशभक्ति गीत

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Children took out flag march, sang patriotic songs
मेरी माटी, मेरा देश के तहत रविवार को अवकाश के दिन भी परिषदीय स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। स्कूलों में बने खीर-पकवान का भी बच्चों ने आनंद लिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर द्वितीय में शिक्षकों और बच्चों ने तिंरगा यात्रा निकाली। स्कूल से शुरू यात्रा ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर होते हुए स्कूल में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर लता वर्मा, रोली श्रीवास्तव, अजय बिंद आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। कोफ्ता, चावल संग बच्चों ने खीर का आनंद लिया। इसके बाद आयोजित चित्रकला में कक्षा छह की रूही बानो प्रथम, सनी यादव द्वितीय, मानसी रावत तृतीय रहीं। सातवीं कक्षा में अंश मौर्य प्रथम, अनुराग राव द्वितीय, राजवीर तृतीय रहे। आठवीं में सचिन यादव प्रथम, इमरान हाशमी द्वितीय और आदित्य वर्मा तृतीय रहे। प्राथमिक विद्यालय रामनगर में हेडमास्टर प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां भी बच्चों को खीर और पकवान दिया गया। प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर और प्राथमिक विद्यालय सरैया में तिरंगा यात्रा निकली। उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां पहुंचे बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने अभिभावकों और शिक्षकों संग बैठक कर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। स्कूल के बच्चे लक्ष्मी, अनुज, खुशबू आदि ने कविता, रितिका, खुशी, खुशबू, सुहाना, अंजना, नंदिनी आदि ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। बीएसए ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कल्लूराम यादव, अरविंद कुमार मौर्य, घनश्याम यादव, आशीष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय कुशवाहा, चंद्रभूषण मिश्रा, सूर्यभूषण पटेल, अनीश कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed