Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children of 44 Anganwadi centers will learn Kakhara in the game.

Bhadohi News: खेल में ककहरा सीखेंगे 44 आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहाल

Mon, 05 Aug 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Children of 44 Anganwadi centers will learn Kakhara in the game.
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चे अब मौज मस्ती के साथ ही खेल-खेल में ककहरा सीखेंगे। इन केंद्रों को खेलकूद साधनों से लैस किया जाएगा। जिले में 44 विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को चयनित कर प्रत्येक केंद्र के लिए 25 हजार रुपये की दर से 11 लाख रुपये विद्यालय प्रबंध समितियों के खाते में भेजा गया है। खाते में भेजी गई धनराशि से केंद्रों को बिल्डिंग एज लर्निंग एड (शिक्षण सहायता के रूप में निर्माण) के रूप में विकसित किया गया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में भेजने से पूर्व जीरो से पांच साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजा जाता है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में संचालित केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार आदि दिया जाता है। कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों को पढ़ाने के साथ उनकी निगरानी करती हैं। नामांकित बच्चों में वहीं से शिक्षा के प्रति रुचि जागृत हो। इसे लेकर तमाम कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। अब बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जिले में परिषदीय विद्यालयों में संचालित 44 आंगनबाड़ी केंद्रों को चयनित किया गया है। केंद्रों को बिल्डिंग एज लर्निंग एड के रूप विकसित करने को शासन स्तर से बजट अवमुक्त कर दिया गया है तो जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय से सभी विद्यालयों के प्रबंध समिति खाते में धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में संचालित 44 आंगनबाड़ी केंद्रों को बिल्डिंग एज लर्निंग एड के तहत विकसित किया जाएगा। कक्षा-कक्ष-आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध स्थान को इस तरह से विकसित करना है कि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें। साथ ही उन्हें पढ़ाई किसी तरह का बोझ न महसूस होने पाए। इसके अंतर्गत कक्षा-कक्ष के अंदर किए जाने वाले परिवर्तन एवं कक्षा-कक्ष के बाहर खुले में सीखने का वातावरण विकसित करना शामिल है। विद्यालय के खुले उपलब्ध स्थान पर बरामदे आदि पर लूडो, सांप सीढ़ी, गोलतारा से लेकर विभिन्न प्रकार की आकृतियां तैयार की जाएगी। इसके जरिए बच्चे खेल के साथ पढ़ाई भी कर सकें। विद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव प्रधानाध्यापक की ओर से संबंधित विद्यालय विद्यालय के नोडल शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के परिसर में संचालित 44 आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए चयनित किया गया है। प्रत्येक केंद्र के लिए 25 हजार रुपये आवंटित है। जिसे विद्यालय प्रबंध समिति की खाते में भेजा जा चुका है। संबंधित प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश के अनुसार कार्य व संचालन का निर्देश दिया गया है। - भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article