फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children danced in schools, captivated the hearts

Bhadohi News: स्कूलों में थिरके नौनिहाल, मोहा मन

Sat, 15 Nov 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Children danced in schools, captivated the hearts
ज्ञानपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने धमाल मचाया। नृत्य, संगीत और गीत संग फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। आकर्षक प्रस्तुति पर लोग तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में केक काटकर बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। शिक्षकों की तरफ से केक और टॉफी बांटी गई। बाल मेले में विभिन्न व्यंजनों का बच्चों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों ने मेले में खरीदारी भी किया। इस मौके पर सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, डॉ. विमल कुमार मिश्र, शिवम श्रीवास्तव, ज्योत्सना यादव आदि रहीं। कंपोजिट विद्यालय डभका में बाल मेले का आयोजन हुआ। इस मौके पर मानिकचंद्र पाल, संतोष सिंह, ममता, विनीता गुप्ता, सविता सिंह, संतोष बिंद, प्रमोद मौर्य, अच्छेलाल दूबे, सुषमा, संजीव आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय लीलाधरपुर में आयोजित बाल मेले का बीएसए विकास चौधरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए स्मार्ट क्लास की शुरुआत कराई। इस मौके पर बीईओ चंद्रशेखर, धीरज कुमार, चंद्रकांत, कंचन सेठ, कुसुम लता, संजय यादव आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़ौरा में लंबी दौड़, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों को मिष्ठान एवं समोसा वितरित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान महक जायसवाल, शिवांश पांडेय द्वितीय और अरविंद गौड़ तृ़तीय रहे। इस मौके पर प्रवीण सिंह, विजय सिंह, विमलेश कुमार पांडेय सुरेश, धीरजमल पटेल आदि रहे। कृष्णा देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआरी में बाल दिवस मनाया गया। बाल सभा में बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी गीत और कहानियां प्रस्तुत किया। इस मौके पर राम कैलाश, रमेश, शुभम, मोहम्मद नाजिम, सुधा, रंजू, राकेश मौर्या आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय चकमानधाता में कक्षा पांच की छात्रा श्रुति सेठ ने केक काटा। शिक्षक कृष्ण बाबा मिश्रा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। डायट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार, जय प्रकाश सिंह, गुनराज सिंह, राजीव सिंह, शशांक शेखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed