फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chief Minister Jan Arogya Mela

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 4059 का उपचार

Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Mela
ज्ञानपुर। ग्रामीण अंचलो में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए रविवार को सभी 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिला-पुरूष और बच्चों समेत कुल 4059 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई।
विज्ञापन

सुरियावां ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा में आयोजित जन आरोग्य मेले का जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षण किया। डीएम ने आए ग्रामीणों से कहा कि आप सभी हर रविवार को लगने वाले मेले में आकर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच करा सकेंगे। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने फाइलेरिया के रोकथाम के लि ए अल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की दवा खिलाई। उन्होंने कहा कि जन समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन के निर्देश पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। मेले में नि:शुल्क पैथालॉजी जांच, सैनेटरी नैपकीन वितरण, नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की जांच, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का नि:शुल्क वितरण मेले में हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र महजूदा के प्रभारी डॉ. अभिषेक नाग के साथ ही प्रमोद कुमार मिश्रा, जय प्रकाश यादव, दिनेश यादव, अमृतलाल यादव, डॉ जनार्दन पाल, संजीव कुमार सिंह , उमेश चंद्र, विनय कुमार बिंद, आनंद बाबू भारतीय, शशिकला, रेनू गौड़, प्रियंका, जय प्रकाश गौतम, राजकुमार सिंह, प्रकाश प्रसाद, ईश्वर चंद वर्मा , महेंद्र प्रसाद, हीरावती, राम लाल शर्मा, पिंटू, अजय यादव आदि रहे। सीएमओ कार्यालय के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो जन आरोग्य मेले में 2242 पुरूष, 1339 महिला और 478 बच्चों समेत कुल 4059 लोगों का उपचार किया गया। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए 37 चिकित्साधिकारी, 112 पैरामेडिकल स्टाफ को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed