फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chief Minister Jan Arogya Mela 1188 patients were treated

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले 1188 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 19 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Mela 1188 patients were treated
कोरोना संक्रमण के चलते करीब पांच माह से बंद मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को फिर से शुरू कर दिया गया है। इस दौरान 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1188 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें छह गंभीर मरीजों को रेफर किया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अप्रैल माह से तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया था। इससे सभी स्कूल कॉलेज समेत अन्य संस्थान बंद कर दिए गए थे। अब कोरोना संक्रमण का मामला थमने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन शुरू कर दिया गया है। रविवार को मुख्यमत्री आरोग्य मेले में 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों शिविर लगाया इसमें 506 पुरूष, 534 महिलाएं, 148 बच्चों का इलाज किया गया है। इसमें छह गंभीर मरीजों को रेफर किया गया है। इस दौरान 221 आयुष्यमान गोल्डेन कार्ड बनाया गया। इसमें कुल 41 डॉक्टर, 195 स्वास्थ्य कर्मी, 10 आयुष डॉक्टरों की टीम ने सुचारू रूप से मरीजों का इलाज किए। मेले में मरीजों की मुफ्त जांच और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. एसके चक ने कहा कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला संपन्न हुआ। इसमें 1188 मरीजों का इलाज किया गया। मेला आयोजन करने का उद्देश्य एक छत के नीचे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। मेले में प्रवेश के लिए कोरोना गाइड लाइन के तहत प्रवेश लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed