फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chhath Puja celebrated abroad

विदेशों में छठ पूजा की धूम

Sun, 22 Nov 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja celebrated abroad
वेस्टइंडीज के त्रिनिडाड टोबैको में छठ पूजा करते प्रवासी भारतीय। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ की सात समंदर पार विदेशों में भी धूम मची। भारतीय समय से लगभग 10 घंटे पीछे रहने वाले कैरीबियाई देशों ट्रिनिडाड-टोबैगो, गुयाना, सूरीनाम आदि में प्रवासी हिंदुओं ने पहली बार पूरे श्रद्धाभाव से सूर्य षष्टी पर छठ पूजा की। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

ब्रह्म विद्यापीठम अंतरराष्ट्रीय की साध्वी आनंदमयी गिरी के मुताबिक भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र के कारीगांव निवासी महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय वेस्टइंडीज के उपकुलपति स्वामी ब्रह्मदेव ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। साध्वी ने बताया कि छठ पूजा की पश्चिमी देशों में भी लोकप्रियता बढ़ने लगी है। हिंदुस्तानी श्रद्धालुओं ने 20 और 21 नवंबर को क्रमश: अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की कामना की। साध्वी आनंदमयी ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देव और षष्ठी देवी (छठ मैया) को समर्पित एक प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार है। यह बिहार, उत्तर प्रदेश, मधेश क्षेत्र, झारखंड और नेपाल के दक्षिणी भागों में उत्सव की तरह मनाया जाता है। भक्त भगवान सूर्य को अपनी प्रार्थना अर्पित करते हैं। धरती पर खुशहाली के लिए दुआ मांगते हैं और जीवन में सौभाग्य पाने के लिए देवता को धन्यवाद देते हैं। वे सूर्य देव, उनकी पत्नी उषा देवी और प्रत्यूषा की पूजा-अर्चना करते हैं। षष्ठी देवी ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका, गुयाना, अरूबा, बारबाडोस, सूरीनाम, फिजी, मॉरीशस औपनिवेशिक देश थे। यहां भारतीय परंपराएं और संस्कृति आज भी समृद्ध है। त्रिनिदाद में छठ पूजा की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहली बार ही आयोजन में बड़े पैमाने पर आस्था देखने को मिली। यहां की 20 प्रतिशत आबादी यूपी और बिहार से आती है। उनके पूर्वज भारत से अप्रवासी के रूप में आए थे और कई ने राजनीति, विज्ञान, शिक्षा, कानून और इंजीनियरिंग जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। बताया कि भक्तों ने पूजा करने के लिए गैस्पारिलो, त्रिनिदाद और टोबैगो, वेस्टइंडीज में स्थित आश्रम पहुंचकर विधान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed