{"_id":"6949917d87b9bd773000eb45","slug":"chaupal-was-set-up-in-a-hundred-villages-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-136458-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सौ गांवों में लगाई गई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सौ गांवों में लगाई गई चौपाल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान में सोमवार को 100 ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप लगाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरकारी योजनाओं से अंत्योदय वर्ग को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन लाने के उद्देश्य से प्रशासन गांव की ओर अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण करना और ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है। शिविर में कर्मचारी विभाग की योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर रहे हैं। इसमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, कुटुंब रजिस्टर, सभी प्रकार की पेंशन, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।
अभोली ब्लॉक में ख्यौंखर, वीरभद्रपट्टी समेत आठ गांव, औराई में उमरहां, दिघवट, पिलखनी, जहांगीराबाद, जयरामपुर समेत 22 गांव, भदोही में चौरीखास, सरबतखानी, सुरहन समेत 20 गांव में चौपाल लगी। डीघ में इब्राहिमपुर, मवैया थानपुर, उपरवार समेत 18, ज्ञानपुर में बैरी परवा, सोबरी, संसारापुर, अकोढ़ा समेत 20, सुरियावां में बहुता, पट्टीबेजांव, भिखारीपुर समेत 14 गांव में चौपाल लगाई गई। बीडीओ, सचिवों, ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया।