{"_id":"58e007764f1c1b3f0663e43a","slug":"changes-showing-in-dhunj-and-suriyaawa-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंज व सुरियावा थाने में दिखा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंज व सुरियावा थाने में दिखा बदलाव
bhadohi hindi news
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में निजाम बदलने का असर थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर नहीं दिखा। दो थानों को छोड़ दिया जाए तो सात थानों पर फरियादी से पुराने ढर्रे से पुलिसकर्मी पेश आए। नए सीएम के सख्त रवैये को देखते हुए फरियादी उत्साहित होकर थानों पर पहुंचे। नौ थानों पर 43 प्रार्थना पत्र आए जिसमें सात का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह और एसपी डीपीएन पांडेय ने गोपीगंज और औराई थाने पर पहुंचकर जनता की शिकायतें सुनी।
सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थानों और तहसीलों में फरियादियों के लिए कुर्सियां, पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था लेकिन शनिवार को पहले समाधान दिवस सीएम के निर्देशों का असर नहीं दिखा। फरियादी थानों में फरियाद लेकर पहुंचे और पुराने ढर्रे पर ही पुलिस उनसे पेश आई, हालांकि ऊंज और सुरियावां थाने में स्थिति बदली नजर आई। यहां पर थानाध्यक्ष की ओर से फरियादियों के लिए पेयजल की व्यवस्था संग कुर्सियां भी रखी गई थी। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने औराई और गोपीगंज थाने में पहुंचकर फरियाद सुनी। जिले के सभी थानों में 43 मामले आए। राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने सात निस्तारित किया। जबकि शेष प्रार्थना पत्र संबंधि त विभाग के पास भेजा गया। 43 प्रार्थना पत्रों में राजस्व के 28 और पुलिस के 15 शामिल रहे।
ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम हरिलाल यादव की देखरेख में समाधान दिवस मना। यहां आए चार प्रार्थना पत्रों में तीन निस्तारित हुआ।गोपीगंज में एसडीएम केशवनाथ गुप्ता, एसओ मनोज पांडेय ने फरियाद सुनी। पांच मामले आए, एक भी निस्तारित नहीं हो सका। कोईरौना थाने में पांच प्रार्थना पत्र आए, इसमें एक का निस्तारण किया गया। भदोही में दस प्रार्थना पत्र आए एक भी निस्तारित नहीं हुआ। चौरी थाने में आए दो प्रार्थना पत्रों में दोनों को निस्तारित कर दिया गया।औराई थाने में मिले पांच प्रार्थना पत्रों में एक भी निस्तारित नहीं हुआ। ऊंज थाने में एक प्रार्थना पत्र आया उसका भी निस्तारण नहीं हो सका। सुरियावां थाने में आए आठ प्रार्थना पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ। दुर्गागंज थाने में तीन प्रार्थना पत्रों में एक भी निस्तारित नहीं हुआ।