फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Change in wind direction, temperature rise by one degree

Bhadohi News: हवा की दिशा में बदलाव, तापमान में एक डिग्री वृद्धि

Tue, 02 Dec 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Change in wind direction, temperature rise by one degree
ज्ञानपुर। दिसंबर के पहले ही दिन मौसम ने करवट ली। हवा की दिशा में बदलाव से कड़ाके की ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब कोहरा के साथ कंपकंपाऊ ठंड पड़ेगी। रविवार को दक्षिणी हवा चल रही थी, जो सोमवार को परिवर्तित होकर पछुआ हो गई। दोपहर में चटख धूप खिली। इसके कारण अब ठंड में वृद्धि होगी। दूसरी तरफ हवा की गति भी तेज हुई। बीते दिनों सात किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही थीं। सोमवार को 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने लगीं। शाम को गलन के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी आएगी। हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। पछुआ हवा चलने के कारण गलन की हवा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed