फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Change in weather, fever patients increased in the hospital

मौसम में बदलाव, अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज

Tue, 30 Aug 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, fever patients increased in the hospital
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकटोडर पर खड़ी अनफिट एंबुलेंस। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। हल्की बारिश और उमस के बीच बीमारियों ने पांव पसार लिया है। दोहरे मौसम से वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 700 से अधिक मरीजों ने जांच कराकर दवाएं ली। महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही संग अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। जैसे-जैसे मानसून समापन की ओर बढ़ रहा है तेज धूप से दिन में उमस हो रही है जबकि रात में हल्की ठंड भी लग रही है। दोहरे मौसम के कारण हल्की लापरवाही बरतने पर लोग बुखार संग अन्य बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मंगलवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 716 मरीजों की ओपीडी देखी गई। इमरजेंसी में 24 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से ज्यादातर मरीज वायरल फीवर से ग्रसित रहे। जिला चिकित्सालय में दो हजार से अधिक लोगों ने खून की जांच कराई। इसमें सबसे अधिक लोगों ने मलेरिया, डेेंगू और टाइफाइड की जांच कराई। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इनदिनों बुखार, बदन दर्द, त्वचा रोग आदि के मरीज आ रहे हैं। इनका चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सात एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed