फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chandauli youth dies in Goa, chaos erupts at home

Bhadohi News: चंदौली के युवक की गोवा में मौत, घर में मचा कोहराम

Tue, 30 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chandauli youth dies in Goa, chaos erupts at home
सैयदराजा। क्षेत्र के परेवा गांव से काम करने के लिए गोवा गए दीपक कुमार (24) की रविवार को मौत हो गई। गोवा पुलिस की सूचना पर सैयदराजा पुलिस ने परिवार वालों को सूचित किया। दीपक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गोवा के लिए निकल गए। परेवा गांव निवासी श्याम बलि राम का पुत्र दीपक गांव के ही चार- पांच युवकों के साथ लगभग पांच वर्ष पहले गोवा में निजी कंपनी में काम करने गया था। पिछले दो माह से उसने परिवार वालों को फोन नहीं किया था। वहीं परिवार वाले लगातार फोन पर संपर्क की कोशिश कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। रविवार की देर रात गोवा पुलिस ने सैयदराजा थाने पर फोन कर बताया कि दीपक कुमार की मौत हो गई है। उसने आत्महत्या की है। इस पर सैयदराजा पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के पुरुष सदस्य गोवा के लिए सोमवार को रवाना हो गए। इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि गोवा पुलिस ने दीपक के मौत की सूचना दी थी। इसके आधार पर परिवार वालों काे सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed