{"_id":"5fbfaa408ebc3e9bda53860b","slug":"chance-of-drizzle-temperature-will-fall-cold-will-increase-bhadohi-news-vns5601707165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के आसार, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के आसार, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड से राहत के आसार नहीं है। बंगाल के खाड़ी से उठे चक्रवात के कारण अगले सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने से ठंड और बढ़ेगी। अभी चार दिनों से न्यूनतम नौ डिग्री तापमान बना है।
दीवाली के बाद से ही ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवाओं और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण गलन में इजाफा हो गया है। चार दिनों से तापमान नौ डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे शाम ढलते ही गलन बढ़ जा रही है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाली ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण दिसंबर के शुरूआती सप्ताह में आसमान में बादल छा जाएंगे। इससे हल्की बूदांबांदी होने से तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम में नमी होने से कोहरा भी बढ़ जाएगा। किसान भाई रबी फसलों जैसे मसूर मटर और गेहूं की बुआई जारी रखें। अक्टूबर में बोई गई आलू वृद्धि की अवस्था में है। पिछैती आलू बोने वाले किसान झुलसा से बचने के लिए हल्की सिंचाई करें। पशुपालक गिरते तापमान को देखते हुए पशुओं के प्रति सावधान रहें। पशु घर की खिड़कियों और दरवाजों को तिरपाल या ठंड रोधी प्लास्टिक से ढकने की व्यवस्था करें, जिससे सीधी हवा अंदर ना आ सके।
अभी तक अलाव के नहीं इंतजाम
ज्ञानपुर। ठंड से बचाव के लिए जिले में रैन बेसेरा तो बन चुके हैं लेकिन अभी तक अलाव नहीं जल रहा है। तीनों तहसीलों में 50-50 हजार रूपये प्रशासन की ओर से भेजा गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरवांसी के निर्भय सिंह, अरुण सिंह ने कहा कि ठंड बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव नहीं जलाया जा रहा है। एडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि तहसीलों को अलाव जलाने के लिए निर्देश दिया गया है।