फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Challan of 18 in the incidents of assault

मारपीट की घटनाओं में 18 का चालान

Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Challan of 18 in the incidents of assault
चौरी/लालानगर। चुनावी फिजां थमते ही मारपीट की घटनाओं ने तेजी पकड़ लिया। सोमवार की रात चौरी थाना क्षेत्र के अमवा गांव में चुनावी टिप्पणी को लेकर भिड़े दो पक्षों से पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि दोनों से मिली तहरीर में यह सामने आया है कि ग्राम पंचायत की चुनाव में एक पक्ष को मिली जीत और एक पक्ष के हारने की बात की जा रही थी। उसी समय समर्थक आमने-सामने होकर मारपीट कर लिया। जानकारी पर पुलिस रात में ही 18 लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह गोपीगंज कोतवाली के चकमांधाता गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रमेश यादव आदि ने चुनावी विवाद को आधार मानकर मारने-पीटने लगे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed