फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   challan of 12 thousand drivers five times

Bhadohi News: 12 हजार वाहन चालकों का पांच बार चालान

Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
challan of 12 thousand drivers five times
ज्ञानपुर। हम नहीं सुधरेंगे। कालीन नगरी की सड़कों पर यातायात नियमों की वाहन चालक जमकर अनदेखी कर रहे हैं। आलम यह है कि पांच से 10 बार चालान होने के बाद आदत नहीं सुधार रही है। रोजाना ढाई सौ वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह हम नहीं यातायात विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। 11 महीने में 83 हजार 114 वाहन का चालान हुआ, जिसमें हेलमेट और सीटबेल्ट को लेकर चालान की संख्या अधिक रही। 12 हजार वाहन चालकों का दो बार, दो हजार का पांच बार और 500 का 10 बार चालान किया गया। सड़क हादसों को रोकने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रही है। यातायात सप्ताह व यातायात माह में जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चालान किया जाता है। इसके बावजूद युवाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। हेलमेट लगाने में उन्हें जैसे शर्म महसूस होता है। इससे वह सड़कों पर बिना हेलमेट के ही फर्राटा भरते नजर आते हैं। यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि जनवरी से लेकर 30 नवंबर तक 83 हजार 114 वाहनों का चालान किया गया। इसमें हेलमेट नहीं लगाने पर 45 हजार 769 और सीटबेल्ट नहीं लगाने के 1246 मामले हैं।
विज्ञापन

गलत पार्किंग में 5887, तीन सवारी में 5561 का चालान किया गया। नवंबर महीेन में समाप्त हुए यातायात माह में सबसे अधिक वाहनों का चालान किया गया। कुल 22 हजार 896 वाहनों में बिना हेलमेट के 16 हजार 772 चालान हुआ। यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने कहा कि 18 से 35 साल के युवा आदतन हेलमेट नहीं पहनते। जिससे वह अक्सर नियम तोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में 12 हजार वाहनों का दो बार, दो हजार का पांच बार और 500 का 10 बार चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed