{"_id":"575b1b1c4f1c1b8c1b9c51ef","slug":"chairman-of-the-contaminated-water-arrived-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी लेकर पहुंचे चेयरमैन के घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी लेकर पहुंचे चेयरमैन के घर
bhadohi
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित जलापूर्ति की समस्या से कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। नगर के वार्ड संख्या छह जलालपुर दलित बस्ती में तीन सप्ताह से दूषित जलापूर्ति हो रही है। बोतल में दूषित जल लेकर शुक्रवार को एक दर्जन लोग पालिकाध्यक्ष महलका सिद्दीकी के आवास पहुंच गए और समस्या बताई। पालिकाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है।
मोहल्ले के पंचम गौतम ने बताया की फकीर सेठ के अहाते से काजीपुर मजार तक पालिका का सडक निर्माण हो रहा है। उसी में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। हैरत की बात यह है कि पाइप लाइन दुरुस्त किये बिना ही पाट दिया गया। अब हाल यह है कि हम लोगों के यहां नलों से दूषित जलापूर्ति हो रही है। बताया कि पानी पीने लायक तो क्या कपड़ा भी धोने लायक नहीं है। दुर्गंध ऐसा है कि बर्दाश्त नहीं होता। लोगों ने यह भी बताया कि मोहल्ले के एकमात्र हैंडपंप से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। उन्हें दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। समस्या का संज्ञान लेते हुए पालिकाध्यक्ष ने जेई और वरिष्ठ क्लर्क को कहां से समस्या है, इसका पता लगाने का निर्देश देते हुए तत्काल ठीक कराने को कहा है। समस्या लेकर गए लोगों में मुन्ना, दीपक कुमार, शनिकांत, रामचंद्र, एजाज, इस्तीयक खां, कमाल खां, शकील अहमद, मो.कैफ, धर्मेंद्र कुमार, सुर्यकांत, मेवालाल, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आकाश कुमार आदि रहे।