फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CEPC: Voting for the post of Chairman and Vice Chairman will begin at 10 am.

सीईपीसी : चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के लिए 10 बजे शुरू होगा मतदान

Wed, 03 Dec 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
CEPC: Voting for the post of Chairman and Vice Chairman will begin at 10 am.
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव में इलेक्ट्राॅनिक मतदान बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 10 दिसंबर को शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव नेशनल सेक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि. (एनएसडीएल) की देखरेख में हो रहा है। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान में विभिन्न राज्यों के कुल 934 कालीन निर्यातक शामिल होंगे। सीईपीसी में कुल 18 प्रशासनिक समिति सदस्य चुने जाते हैं। इन्हीं 18 प्रशासनिक सदस्यों में से चेयरमैन पद के लिए कुलदीप राज वाटल व मुकेश कुमार गोंबर और वाइस चेयरमैन पद के लिए संजय गुप्ता और असलम महबूब आमने-सामने हैं। पूर्व में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर क्षेत्रवार आरक्षण होता था, जो अब समाप्त कर दिया गया है। दोनों पदों पर निर्वाचन दो साल के लिए होता है। सीईपीसी के पूर्व चुनाव में कुल 1742 मतदाता थे लेकिन इस चुनाव में केवल 934 वैध मतदाताओं की सूची सीईपीसी ने जारी की है। चुनाव समिति के सदस्यों उमेश कुमार गुप्ता व ओएन मिश्रा ने बताया कि 10 दिसंबर को शाम पांच बजे वोटिंग लाइनें बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

कुछ निर्यातक, जिन्होंने स्वयं नई दिल्ली आकर मतदान करने की इच्छा जताई है, वे 11 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान स्थल पर आकर इलेक्ट्राॅनिक मतदान कर सकेंगे। इसके तत्काल बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी वैध मतदाताओं को मतदान का लिंक उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए ई-मेल आईडी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed