फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CEPC vice-president election on June 23

सीईपीसी उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून को

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CEPC vice-president election on June 23
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून को होगा। यह चुनाव मौजूदा सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्य ही लड़ सकते हैं। दो मई को इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र मिलने लगे हैं जिसे भर कर जमा करने की अंतिम तारीख 23 मई निर्धारित की गई है। चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी अचानक तेज हो गई है। मंगलवार को ईदी मिलने के बहाने कालीन निर्यातकों में मुख्य रूप से इसी चुनाव के बारे में तथा संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा होती रही। ज्ञात हो कि परिषद के चेयरमैन का चुनाव न कराकर उपाध्यक्ष का चुनाव कराने की परंपरा है। अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने अथवा किन्हीं कारणों से अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने पर उपाध्यक्ष ही पदोन्नत होकर चेयरमैन बनाया जाता है। वर्तमान में उपाध्यक्ष का पद खाली है इसलिए केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर यह चुनाव कराया जा रहा है। परिषद के बाइलाज के मुताबिक प्रशासनिक समिति के सदस्य ही उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं। 2 मई को अधिशासी निदेशक डा.स्मिता नागरकोटी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 27 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 30 मई को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 3 जून को परिषद के वेबसाइट पर वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 15 जून से घर से इलेक्ट्रानिक वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होकर 22 जून तक चलेगी तथा 23 जून को बचे लोग परिषद के नोएडा कार्यालय में जाकर स्वयं मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। 23 जून को ही मतों की गणना और उसी दिन सायं परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed