{"_id":"60198b298ebc3e35464e4699","slug":"center-does-not-want-managers-of-three-schools-bhadohi-news-vns5724756126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विद्यालयों के प्रबंधक नहीं चाहते केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विद्यालयों के प्रबंधक नहीं चाहते केंद्र
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए 92 माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में तीन विद्यालयों के प्रबंधक अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाना चाहते हैं। उन्होंने आवेदन देकर अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने की मांग की है जबकि जबकि 2021 में परीक्षा केंद्रों की सूटी से कटे 12 कॉलेजों की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की गई है। जिलाधिकारी की ओर से गठित चयन समिति परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परिषद ने पिछले दिनों 92 केंद्रों को हरी झंडी दी थी। इसमें कई दिग्गजों के विद्यालयों के नाम कट गए थे। 30 जनवरी तक मांगी गई आपत्ति में 75 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें पूर्व में बने परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों ने जहां केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया है, वहीं तीन स्कूलों ने केंद्र न बनाने के लिए आपत्ति दर्ज कराई। सूर्य नारायण इंटर कॉलेज तितराही औराई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रयां के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय में पत्र देकर विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर डीआर पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल अभयनपुर, महराजी देवी इंटर कॉलेज, माधोसिंह इंटर कॉलेज समेत 12 विद्यालयों ने केंद्र बनाने की मांग करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से गठित चयन समिति की बैठक की तिथि अभी तय नहीं हुई है। चयन समिति की बैठक में विद्यालयों की व्यवस्था के आधार पर केंद्रों को फाइनल किया जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र की दूरी, छात्र-छात्राओं की सुविधा आदि का विशेष ध्यान दिया जाएगा।