फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Celebrated the New Year in the morning, a married woman hanged herself at night

Bhadohi News: सुबह नए साल का जश्न, रात में फंदे से झूली विवाहिता

Sat, 03 Jan 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the New Year in the morning, a married woman hanged herself at night
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के भीखीपुर चैनपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात में विवाहिता पूनम मिश्रा (32) पत्नी सुशील मिश्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चैनपट्टी निवासी सुशील कुमार मिश्र की शादी 14 साल पहले मिर्जापुर के मुजहरा निवासी देवी प्रसाद दूबे की बेटी पूनम मिश्रा से हुआ था। बृहस्पतिवार की देर रात पूनम का शव एक कमरे में पंखे से लटका मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह खाना खाकर सोने चली गई। सुबह नए साल पर सीतामढ़ी घूमने गई थी। ससुराल और मायके पक्ष वालों ने शव देने का आग्रह किया, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आरएन यादव ने कहा कि विवाहिता की मौत संदिग्ध लग रही थी। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतका को एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed