फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Celebrate Moharram and Sawan with mutual brotherhood

Bhadohi News: आपसी भाईचारे के साथ मनाएं मोहरर्म और सावन

Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Moharram and Sawan with mutual brotherhood
ऊंज थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने कहा कि मोहर्रम पर ताजिया की ऊंचाई ज्यादा ना रखें। पुरानी परंपरा को बनाए रखें, किसी नई परपंरा की शुरुआत नहीं होगी। त्योहार पर किसी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कांवरियों के लिए एक लेन सुरक्षित रहेगा। अकोढ़ा और बिछिया गांव में जर्जर लटकते तार की शिकायत की गई, जिसको दुरूस्त करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सच्चिदानंद राय, महेंद्र यादव, उमाशंकर तिवारी, रमेश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, बृजलाल मिश्रा, महेंद्र सिंह, राजन, कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, रविकांत बिंद, इजहार अली, राकेश गुप्ता, अनवर अली आदि रहे। इसी तरह दुर्गागंज थाने में लव सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मोहर्रम और सावन को आपसी भाईचारा पूर्वक मनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed