चौरी। क्षेत्र के बरदहां गांव में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण दिवस मनाकर सीडीपीओ उर्मिला देवी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म निभाई। इस मौके पर उन्होंने कुपोषित बच्चों की देखभाल, पोषण तत्वों से सेहत सुधारने की बात कही।
इस मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि गर्भधारण से जन्म तक माताओं को विशेष रुप से सेहत पर ध्यान रखने पर बच्चों में संक्रमित बीमारियां दूर रहती हैं। कम उम्र में शादी और मां बनना सेहत के लिए हानिकारक होता है। जन्म के बाद बच्चों में होने वाली बीमारियों को दूर रखने के लिए चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है। इस मौके पर दर्जन भर से अधिक अतिकुपोषित बच्चों को पोषण किट देकर देखभाल के लिए माताओं को संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर रीता पांडेय, सुदामा देवी, रेखा, आशा देवी, मंगीता देवी, अंजना देवी, सुशीला देवी आदि रहीं।