फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CCTV cameras must be installed in Durga Puja pandals: City Magistrate

दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं : सिटी मजिस्ट्रेट

Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras must be installed in Durga Puja pandals: City Magistrate
शहर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद वि​भिन्न दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों क
शहर कोतवाली में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारियों से अधिकारियों समस्याएं पूछ़ीं। अधिकारियों ने मां दुर्गा पूजा पंडाल को सीसीटीवी कैमरे से लैस रखने और वहां पर आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र रखने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन, दुर्गापूजा, मूर्ति विसर्जन, दशहरा, रामलीला, नक्कटैया, दीपावली शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैयार हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों और रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में अनिवार्य रुप से सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया। वहीं भीड़ प्रबंधन, वालंटियर व्यवस्था, फायर सेफ्टी, विद्युत सुरक्षा,संबंधित व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नगर पालिका, विद्युत विभाग, लोक निर्माण व सेतु निगम के अधिकारियों को भी व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। बैठक में रामलीला समिति के भरत लाल राही, संजय वर्मा, एसडीएम सदर सचिन सिंह, सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह, ईओ डॉ मणिभूषण तिवारी और शहर कोतवाल प्रमेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed