फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CC cameras are installed only at 43 out of 46 ultrasound centers in the district.

Bhadohi News: जिले में 46 में से 43 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ही लगे है सीसी कैमरे

Thu, 12 Sep 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
CC cameras are installed only at 43 out of 46 ultrasound centers in the district.
ज्ञानपुर। डीएम के निर्देश के बावजूद अधिकतर संचालकों ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सीसी कैमरे नहीं लगवाए। जिले में 46 में से 43 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ही सीसी कैमरे लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीसी कैमरे न लगवाने वाले सेंटर संचालकों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। करीब आठ माह पहले तत्कालीन डीएम गौरांग राठी ने सभी संचालकों को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सीसी कैमरे लगवाने के लिए निर्देशित किया था। आठ महीने में 3 अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों ने ही डीएम के आदेश का पालन किया। आठ माह पहले जिले में 51 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत थे। पांच सेंटर सील होने के बाद अब जिले में 46 पंजीकृत सेंटर संचालित हैं। अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर प्रतीक्षा कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष में सेवायोजित चिकित्सक की कुर्सी तक की निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि डीएम के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सीसी कैमरा लगाने का काम चल रहा है। कुछ सेंटर पर कैमरे लगाए गए है। जल्द ही सभी सेंटर सीसी कैमरे से लैस हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed