Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CBSE: 4754 candidates will appear for the exam at six centres.

सीबीएसई : छह केंद्रों पर 4754 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 13 Feb 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 4754 candidates will appear for the exam at six centres.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा को लेकर केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले के छह केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के कुल 4754 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 18 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी। अंतिम परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
जिले में हाईस्कूल के 2551 और इंटर के 2203 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। इसे लेकर बोर्ड की ओर से छह सेंटरों का निर्धारण किया गया है। जिसमें वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, दयापुंज मॉडल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और ओम पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर केंद्रों के निर्धारण के बाद अब तेजी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में छह सेंटरों का निर्धारण किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कड़ी निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed