ज्ञापनुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय के सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों को कार्ड वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है। इस योजना से शिक्षकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। इससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एडीएम शुभांगी शुक्ला, सहायक कुल सचिव श्रीश सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रमोद मौर्य और जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने भी योजना के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर डीपीआरओ सपना अवस्थी, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, बृजेश कुमार, डॉ. सुचित्रा वर्मा, डॉ. लक्ष्मी यादव, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. अरविन्द उपाध्याय, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. प्रवीण, डॉ. जय कुमार, डॉ. अमरनाथ जैन, प्रवीण कुमार आदि रहे।