फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cash shortage in ATMs, people kept roaming around

Bhadohi News: एटीएम में कैश की किल्लत, चक्कर काटते रहे लोग

Thu, 09 Mar 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cash shortage in ATMs, people kept roaming around
ज्ञानपुर। होली के त्योहार के कारण दो दिनों तक बैंक बंद रहने से एटीएम में कैश की किल्लत हो गई। नगर के ज्यादातर एटीएम बृहस्पतिवार को खाली मिले। जिससे एटीएम के पास पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा था। हालांकि बैंक खुलने के कारण लोगों को कुछ राहत रही। वहीं जो लोग एटीएम पर ही आश्रित थे। वे एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते दिखे। दरअसल होली के त्योहार पर लोगों ने जमकर खर्च किया। मस्ती के मूड में लोगों ने जमकर आनंद उठाते हुए खर्च करने में भी पीछे नहीं रहे। अब त्योहार बीत गया तो लोगों की जेब खाली हो गई। जब पैसे के लिए एटीएम के पास पहुंचे तो दो दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण नगर के ज्यादातर एटीएम खाली हो गए थे। ज्ञानपुर की नगर की बात करें तो यहां लगभग एक दर्जन से अधिक एटीएम लगे हुए हैं, लेकिन दो-तीन एटीएम को छोड़कर सभी कैश से खाली हो गए थे। महाराजगंज निवासी सतीश बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर किसी काम के सिलसिले में आए हुए थे। पैसे की जरूरत महसूस हुई तो नगर में लगे एसबीआई के एटीएम के पास पहुंचे। जहां कैश न होने के कारण शटर गिरा हुआ था। हालांकि बगल के एक्सिस बैंक के एटीएम से उन्होंने पैसा निकाला। इसी तरह जंगीगंज निवासी मनोहर शर्मा ज्ञानपुर किसी काम से आए थे। बड़ौदा एटीएम के पास पहुंचे तो दरवाजे तो खुले थे, लेकिन कैश न होने के कारण वे खाली हाथ ही रहे। यहीं हाल कई एटीएम का रहा। जिससे लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम चक्कर लगाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed