फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cash and jewelery looted by showing arms

असलहा दिखाकर लूटे नकदी और आभूषण

Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery looted by showing arms
औराई थाना क्षेत्र के गोरी गांव में रविवार की रात कुछ बदमाशों ने मां और पुत्र को असलहा सटाकर एक लाख रुपये नकद समेत करीब पांच लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सौतम यादव ने तहरीर में कहा है कि वह रिश्तेदार के यहां से ट्रैक्टर खरीदने के लिए एक लाख रुपये उधार लाया था। देर रात में रस्सी के सहारे छत पर चढ़े बदमाशों ने ममता यादव (35) और गौरव यादव (12) को असलहा सटा दिया। रसोई घर में रखे एक लाख रुपये नकद समेत पांच लाख रुपये कीमत के मंगलसूत्र, झुमका, पेटी, छागल, चैन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कनफूल लेकर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड और कोहरे का लाभ उठाकर इन दिनों चोर लोगों को निशाना बना रहे हैं। जबकि राजमार्ग से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक 112 नंबर पुलिस गश्त करती है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed