{"_id":"6456a44f64eefac12e07d944","slug":"case-will-be-filed-against-absent-17-polling-officers-bhadohi-news-c-20-1-190856-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अनुपस्थित 17 मतदान अधिकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अनुपस्थित 17 मतदान अधिकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में मतदान और पीठासीन अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। मास्टर ट्रेनर ने मतदान के समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर चुनाव को निष्पक्ष कराने पर जोर दिया। अनुपस्थित पांच पीठासीन, मतदान अधिकारियों सहित कुल 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना है। निर्वाचन में जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वे अपने अपने कार्यस्थल पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें। अगर निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि बूथ पर अधिक संख्या में भीड़ ना लगाएं साथ ही निर्वाचन की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। बूथ में अंदर दो ही लोग रहे, इसको सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अमिट स्याही इस तरीके से लगाई जाए। जिससे वह मिट ना सके।
उन्होंने कहा कि समस्त कार्मिक रवानगी स्थल पर समय से पहुंचे अगर कोई भी कार्मिक रवानगी स्थल पर समय से नहीं पहुंचता है, तो उस पर कार्रवाई होगी। कहा कि मतदान केंद्र पर कोई भी कार्मिक आतिथ्य को स्वीकार नहीं करेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी/उपायुक्त श्रम रोजगार राजाराम ने मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को प्रदान की गई। प्रशिक्षण के पहली पाली में 289 कार्मिक के सापेक्ष 287 उपस्थित और दूसरी पाली में 289 कार्मिक के सापेक्ष 286 उपस्थित रहे। दो दिनों में अनुपस्थित 17 मतदान अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह ने भी कई अहम जानकारी दी।