{"_id":"57eec2414f1c1bcb4b5742bb","slug":"case-lodge-against-secretary-and-gram-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन में प्रधान, सचिव समेत चार पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन में प्रधान, सचिव समेत चार पर मुकदमा
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां ब्लॉक के विष्णूपुर गांव में विकास कार्यों में दो लाख से अधिक के गबन के मामले में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी समेत चार लोगों पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से गड़बड़ी करने वाले प्रधानों और कर्मचारियों में खलबली मची है।
सुरियावां ब्लॉक के विष्णूपुर गांव के रमेश मौर्य और अन्य ग्रामीणों ने गत दिनों जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश पाल पर गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी जिला सेवायोजन अधिकारी और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को दी गई। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नोटिस के आधार पर उपायुक्त रोजगार मनरेगा से जांच कराई गई।जांच के दौरान एक लाख 95 हजार 179 रुपये का गबन पाया गया। विकास कार्यों के सरकारी धन के गबन के मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान ओम प्रकाश, तकनीकी सहायक रामानंद, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव ओम काजी श्रेष्ठ और शेष नारायण दुबे के खिलाफ सुरियावां थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।