फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case interception in nhadohi

13दिनों में हाइप्रोफाइल प्रकरण का हुआ पटाक्षेप

Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case interception in nhadohi
ज्ञानपुर। दुष्कर्म और भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी से जुड़े हाई प्रोफाइल प्रकरण का आखिरकार पखवारेभर के अंदर पटाक्षेप हो गया। भतीजे संदीप की गिरफ्तारी और पांच लोगों को पुलिस की क्लीनचिट ने विधायक के कुनबे को काफी राहत दिलाई। हालांकि हर जुबां पर एक ही चर्चा है कि काश हर मामले की पुलिस ऐसेे ही जांच करती।
विज्ञापन

10 फरवरी 2020 के दिन जिले में उस समय भूचाल आ गया था, जब वाराणसी की एक महिला ने भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी उनके भतीजे संदीप त्रिपाठी, बेटे प्रकाश, नीतेश समेत सात के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया। मामला सत्ता के विधायक से जुड़ा होने पर एसपी रामबदन सिंह ने एएसपी को जांच सौंप दी। एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी होने पर विधायक समेत सभी के खिलाफ भदोही कोतवाली में गत बुधवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो गया। केस दर्ज हुए अभी दो दिन ही नहीं बीते थे कि शनिवार की सुबह प्रकरण के मुख्य आरोपी संदीप त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में विधायक समेत पांच को क्लीन चिट मिलने के साथ ही हाईप्रोफाइल ड्रामे का अंत हो गया, हालांकि एक पखवारे तक जिले का सियासी पारा चढ़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed